शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां | GK In Hindi General Knowledge

GK In Hindi General Knowledge शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां : आपने कभी चिडियाघर में शुतुरमुर्ग को देखा होगा। शुतुरमुर्ग देखेने में काफी बड़ा जानवार हैं और आपने शुतुरमुर्ग के बारे में यह भी सुना होगा कि वो कोफी तेज भाग सकता है, लेकिन शुतुरमुर्ग को लेकर एक बार उससे भी ज्यादा मशहूर है कि वो शेर से भी तेज आवाज में दहाड़ सकते हैं। ये आवाज नर शुतुरमुर्ग निकालते हैं जो कई बार मादा को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ऐसा करते है, तो कई बार किसी खतरे से अपने समूह को जागरूक करने के लिए ऐसी आवाज निकालते हैं। आज हम आपको शुतुरमुर्ग से जुड़ी से जुड़ी कुछ और रोचक जानकारियां बताएंगे, तो चलिए बढ़ते हैं आगे।

General Knowledge शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

1). जैसे ही आप हमेशा पक्षियों का को उड़ने वाला पक्षी ही समझते हैं। आपको लगता है कि पक्षी होगा तो केवल उड़ेगा ही। इसके बड़े-बड़े पंख होंगे। हवा में इधर से उधन पंख फैला कर उड़ जाना बस यही काम होगा इसका, लेकिन क्या आप कभी ये भी सोच सकते हैं कि कोई ऐसा भी पक्षी हो सकता है जो हवा में न उड़े और जमीन पर इतनी तेज दौड़े कि कई घोड़ों को भी पीछे छोड़ दे। जी हां, ऐसा एक पक्षी है जो अफ्रीका में पाया जाता है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कहा जा सकता है और इसी का नाम है शुतुरमुर्ग।

2). शुतुरमुर्ग ऐसा पक्षी है जो हवा में नहीं उड़ सकता, क्योंकि इसका शरीर बहुत बड़ा और भारी होता है। पूरी तरह से बढ़ने के बाद एक शुतुरमुर्ग की ऊंचाई करीब 2.7 मीटर तक पहुंच जाती है और वजन करीब 160 किलो के करीब हो जाता है। ऐसे में इसके लिए हवा में उड़ पाना आसान काम नहीं। इसलिए वो जमीन पर ही रहता है हवा की फुर्ती से भागता है।

General Knowledge शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

3). इसके अलावा शुतुरमुर्ग की टांगें बहुत मजबूत होती हैं। इन टांगों की वजह से वो एक बार में 70 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ लेते हैं। शुतुरमुर्ग की दौड़ने की ताकत उनके पैरों के पंजों में सिर्फ 2 अंगूठों की वजह से होती है। बाकी पक्षियों के पैरों में 4 अंगूठे होते हैं जिससे उनका चलना बाधित हो जाता है। इवोल्यूशन में शुतुरमुर्ग को यह फायदा मिला।

4). शुतुरमुर्ग की टांगें सिर्फ दौड़ने के ही काम नहीं आतीं। उनका एक और जरूरी इस्तेमाल भी होता है। शुतुरमुर्ग अपने टांगों का इस्तेमाल एक एक घातक हथियार के रूप में भी करता है। इससे शुतुरमुर्ग किसी भी जानवर को घायल कर सकता है। कई बार खुद को बचाने या भगदड़ की हालत में शुतुरमुर्ग अपनी टांगों के प्रहार से शेर, चीता या किसी अन्य खतरनाक जानवर को जख्मी भी कर सकता है।

5). शुतुरमुर्ग के बारे में यह भी बहुत मशहूर है कि वो शेर से भी तेज आवाज में दहाड़ सकते हैं। ये आवाज नर शुतुरमुर्ग निकालते हैं जो कई बार मादा को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए होता है तो कई बार किसी खतरे से अपने समूह को जागरूक करने के लिए। जंगल में खोज करने गए बहुत से वैज्ञानिकों ने शुतुरमुर्ग की आवाज को शेर की आवाज से भी तेज माना है।

छिपकली के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य व जानकारी Interesting Facts about lizard GK in Hindi