LIC Jeevan Siromani Plan : अगर आप उच्च आय वर्ग से हैं तो LIC आपके लिए एक शानदार पॉलिसी लेकर आई है। इस पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन शिरोमणि प्लान है। इस योजना में निवेश करने पर आपको कम समय में बड़ा रिटर्न मिलता है। इस पॉलिसी में आप सिर्फ 4 साल निवेश करके 1 करोड़ रुपये तक का मोटा फंड बना सकते हैं।
LIC Jeevan Siromani Plan : एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी क्या है?
एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना एक नॉन लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, जीवन बीमा बचत योजना है। यह योजना उच्च आय वाले लोगों के लिए बनाई गई है। अगर किसी पॉलिसीधारक की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक मदद मिलती है. यह सीमित प्रीमियम में मनी बैक प्लान भी है, जिसमें आपको समय-समय पर पैसे मिलते रहते हैं।
1 करोड़ की बीमा राशि मिलती है
इस पॉलिसी में आपको कम से कम 1 करोड़ रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है। वहीं, अधिकतम बीमा राशि के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस पॉलिसी में आपको हर महीने 94,000 रुपये जमा करने होंगे. यह निवेश सिर्फ 4 साल के लिए होगा. इसके बाद आपको पॉलिसी का रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा. आप प्रीमियम का भुगतान सालाना, 6 महीने, त्रैमासिक या हर महीने कर सकते हैं।
जीवन शिरोमणि के बारे में खास बात
इस पॉलिसी को आप 14, 16, 18 और 20 साल के लिए खरीद सकते हैं।
पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान की अवधि केवल 4 वर्ष है।
इस पॉलिसी में निवेश करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
वहीं, पॉलिसी में निवेश की अधिकतम उम्र 55 साल (पॉलिसी अवधि 14 साल), 51 साल (पॉलिसी अवधि 16 साल), 48 साल (पॉलिसी अवधि 18 साल) और 45 साल (पॉलिसी अवधि 20 साल) है।
यह लाभ मनी बैक के रूप में मिलता है-
14 साल की पॉलिसी पर आपको 10वें और 12वें साल में 30% सम एश्योर्ड मिलता है।
16 साल की पॉलिसी में आपको 12वें और 14वें साल में 35% एस एश्योर्ड मिलता है।
18 साल की पॉलिसी में आपको 14वें और 16वें साल में 40% सम एश्योर्ड मिलता है।
20 साल की पॉलिसी में 16वें और 1वें साल में बीमा राशि का 45% मिलता है।
एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना एक नॉन-लिंक्ड योजना है। यह एक सीमित प्रीमियम मनी बैक योजना है। जिसकी न्यूनतम मूल बीमा राशि 1 करोड़ रुपये है। भारतीय जीवन बीमा निगम की यह योजना उच्च आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस पॉलिसी में आपको 4 साल तक हर महीने 94,000 रुपये की रकम जमा करनी होगी. जिसका भुगतान आप सालाना, छह महीने, तीन महीने या हर महीने कर सकते हैं।
जिसके बाद आपको इसका रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा. इस योजना में आपको पांच साल तक 50 रुपये प्रति हजार बेसिक सम एश्योर्ड की दर से और छठे साल से प्रीमियम भुगतान की तारीख तक 55 रुपये प्रति हजार बेसिक सम एश्योर्ड की दर से बेसिक सम एश्योर्ड मिलता है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आपको सुरक्षा के साथ-साथ बचत भी मिलती है।
इसका मतलब है कि अगर पॉलिसी अवधि के बीच में पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को एक निश्चित रकम मिलती है। इसके साथ ही आप जीवन शिरोमणि पॉलिसी से लोन भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम एक साल का पॉलिसी प्रीमियम देना होगा। जिसके लिए आपको कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा।
उत्तरजीविता लाभ क्या है :-
जीवन शिरोमणि पॉलिसी के उत्तरजीविता लाभ में बीमा राशि का एक निश्चित प्रतिशत उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल में बीमा राशि का 30% मिलता है। वहीं, 16 साल की पॉलिसी पर 12वें और 14वें साल में 35 फीसदी का सम एश्योर्ड मिलता है। आपको 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल में 40% सम एश्योर्ड मिलेगा। इसी तरह 20 साल की पॉलिसी पर 16वें और 18वें साल में बीमा राशि का 45% मिलता है।
क्या हैं इस योजना की खास बातें :-
जीवन शिरोमणि पॉलिसी में 18 साल से 55 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इस योजना में चार पॉलिसी शर्तें हैं। 14 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि के लिए आयु 55 वर्ष है। इसी तरह, 16 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 51 साल, 18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 48 साल और 20 साल की पॉलिसी अवधि के लिए 45 साल का समय लगता है। पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
DA Hike in August : केंद्रीय कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, सैलरी में हो गया 15144 का इजाफा