Mp Nari Samman Yojana Online Registration Farm : महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार तरह-तरह की ( Mp Nari Samman Yojana ) योजनाएं लॉन्च करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शुरू की गई ऐसी ही एक योजना से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। जिसका नाम नारी सम्मान योजना ( Mp Nari Samman Yojana Online Registration Farm ) है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको एमपी नारी सम्मान योजना 2023 की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप इस योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत होंगे। आपको पात्रता और लाभ से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ।
Mp Nari Samman Yojana Online Registration Farm
मध्य प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना ( Mp Nari Samman Yojana Online Registration Farm ) शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार द्वारा इस योजना Mp Nari Samman Yojana का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिन्दवाड़ा जिले के प्रांगण से किया जायेगा। नारी सम्मान योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को सिलेंडर खरीदने के लिए अलग से ₹500 प्रदान किए जाएंगे। यानी महिलाओं को कुल ₹2000 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी। वित्तीय सहायता की राशि सीधे लाभार्थी महिला के खाते में सीधे लाभ अंतरण के माध्यम से वितरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से नागरिक आवेदन पत्र भर सकेंगे। अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी। यह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
एमपी नारी सम्मान योजना 2023 की पात्रता
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं।
- महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ सभी जाति और वर्ग की महिलाओं को मिल सकता है।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
एमपी नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप इस योजना के पात्र हैं और इस Mp Nari Samman Yojanaमें आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
नारी सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन फार्म
सरकार द्वारा ( Mp Nari Samman Yojana ) योजना की शुरुआत 9 मई से की जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकों के घर जाकर नाम,आधार नंबर,समग्र आईडी,आयु,जन्मतिथि,वर्ग,विधानसभा क्षेत्र,ग्राम पंचायत वार्ड,पंजीयन कराने वाले का नाम और मोबाइल नंबर ले लेंगे.इसके बाद महिलाओं के ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के बाद महिलाओं को इसकी पावती भी दी जाएगी। ताकि योजना के तहत महिलाएं पंजीकरण करा सकें।
नारी सम्मान योजना आवेदन पत्र पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यह योजना किसके द्वारा शुरू की गई है ?
इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ?
नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹2000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राशि में से ₹1500 दैनिक खर्च के लिए और ₹500 गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किए जाएंगे।
इस योजना के तहत आवेदन कैसे करें ?
नारी सम्मान योजना के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जा सकता है। सरकार घर-घर जाकर नागरिकों के लिए आवेदन करेगी।
क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आयु सीमा है ?
जी हां सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।