SSY Account Update : केंद्र सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana )। इस योजना के तहत बेटी के नाम पर एक खाता खोलना होता है और उस खाते में सालाना एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। इस योजना के तहत सरकार भारी ब्याज देती है जिसे मैच्योरिटी के समय निकाला जा सकता है। हालांकि, इस बीच कई लोगों के सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) फ्रीज होने की खबर भी सामने आ रही है. आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं जिन्हें लोगों को दोहराने से बचना चाहिए।
SSY Account Update
सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में निवेश करने वालों को पता होना चाहिए कि सरकार ने आधार-पैन लिंक अनिवार्य कर दिया है। इस छोटी सी गलती के कारण अकाउंट फ्रीज होने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि निवेश के लिए सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) खोलते समय पैन या फॉर्म 60 जमा करना जरूरी है !
Sukanya Samriddhi Yojana Latest News
इस SSY योजना के तहत खोले गए सभी सुकन्या समृद्धि खातों ( Sukanya Samriddhi Account ) को 31 मार्च के बाद आधार और पैन से जुड़ी जानकारी डाकघर में जमा कर लिंक कराना होगा। आधार और पैन जमा करने की आखिरी तारीख सितंबर 2023 है। हालांकि माना जा रहा है कि सरकार इस तारीख को आगे बढ़ा सकती है, लेकिन बाद में कोई दिक्कत न हो, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि तय तारीख से पहले इसे लिंक करा लें। सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में कई नागरिको ने अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए निवेश किया है !
250 रूपए से खुलवाए Sukanya Samriddhi Account
यह सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में खाता खोलने के 21 साल बाद या लड़की की शादी होने पर परिपक्व होती है। बच्चे के 18 वर्ष की आयु तक पहुंचने के बाद निवेश का 50% तक समयपूर्व निकासी की अनुमति है। सुकन्या समृद्धि खाते ( Sukanya Samriddhi Account ) में आप न्यूनतम 250 रूपए से निवेश शुरू कर सकते है ! अधिकतम वार्षिक निवेश की राशि 1.5 लाख रूपए है !
SSY Scheme Latest Update : SSY Account Update
सुकन्या समृद्धि खाते ( Sukanya Samriddhi Account ) की परिपक्वता पर, नागरिकता, निवास और पहचान प्रमाण के साथ आवेदन जमा करने पर शेष राशि (मूलधन और अर्जित ब्याज) का भुगतान बालिका को किया जाता है। खाता बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है। कन्या की आयु दस वर्ष से कम होनी चाहिए। एक लड़की का केवल एक ही खाता हो सकता है। एक परिवार में केवल दो सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) खाते हो सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana में किए गए कुछ बदलाव
- अगर आप किसी साल में न्यूनतम रकम जमा नहीं कर पाते हैं तो आपको मिलने वाली मैच्योरिटी राशि का ब्याज नहीं बदलेगा। आपको डिफॉल्टर घोषित नहीं किया जाएगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ दो बेटियों का ही सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) खुल सकता है।
- पहले यह योजना दो कारणों से बंद हो सकती थी। पहला अगर किसी लड़की की मौत हो जाती है, जबकि दूसरी
- अगर लड़की की शादी विदेश में हो जाती है। अब इस नियम को बदल दिया गया है। अब सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) का खाता अन्य कारणों से भी बंद किया जा सकता है।
- उदाहरण के लिए, अगर लड़की को कोई घातक बीमारी है या अभिभावक की मृत्यु हो जाती है तो खाता बंद किया जा सकता है।
बैंक या पोस्ट में खोल सकते हैं SSY Account
यह एक बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम की मदद से, माता-पिता अपनी बालिका के लिए एक अधिकृत वाणिज्यिक बैंक या भारतीय डाक शाखा में बचत खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) के लिए ब्याज दर 8% है। आप अपने निवेश और कार्यकाल के आधार पर अपने रिटर्न की गणना करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का उपयोग कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) 2015 में शुरू की गई थी।
APY Pension Yojana : इस सरकारी योजना में प्रतिमाह मिलेगी 5000 रूपए पेंशन, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन